Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राजकीय पीजी कॉलेज में एनसीसी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर   

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। जिसकी अंतिम तिथि 10 सितंबर है, इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर एनसीसी भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकता है। एनसीसी अधिकारी डॉ. शाहिद जैदी ने बताया की महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में अध्ययनरत (समस्त संकाय) के नियमित छात्र – छात्राओं से एनसीसी निदेशालय कोटा द्वारा सत्र 2022-23 हेतु महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट में कैडेट्स भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। प्रथम वर्ष में नियमित अध्ययनरत विद्यार्थी एनसीसी में भाग लेने के लिए 10 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

Last date for online application for NCC recruitment is 10 September in Government PG College sawai madhopur

 

इस वर्ष एनसीसी 14 राज बटालियन कोटा के निर्देशानुसार महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट में कैडेट्स की भर्ती सितंबर माह में की जाएगी। जिसके चलते एनसीसी भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये गए है। उन्होंने बताया की इच्छुक छात्र – छात्राएं जो महाविद्यालय एनसीसी यूनिट में भर्ती होना चाहे वे इस लिंक पर जाकर https://nccauto.gov.in/enrolment अंतिम दिनांक से पूर्व आवेदन कर सकते हैं। एनसीसी मुख्यालय द्वारा जारी उक्त लिंक में विद्यार्थी को अपनी सभी जानकारी सही भरनी होगी। ऑनलाइन आवेदन करते समय स्टूडेंटस कॉलेज के नाम का चयन सावधानी से करें। राजकीय पीजी कॉलेज के नाम का चयन करने पर ही महाविद्यालय पोर्टल पर जांच के लिए आवेदन पत्र शो होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !