सेवा परमो धर्म ग्रुप की ओर से आज सोमवार को खैरदा मौक्षधाम में एक आदिवासी महिला का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रुप से जुड़े अवधेश शर्मा ने बताया कि मृतका बरखा आदिवासी निवासी श्योपुर मध्यप्रदेश की रहने वाली थी। मृतका को मुखाग्नि समाज सेवी महेश गुप्ता ने दी एवं आर्थिक सहयोग भी दिया।

सहयोगियों में समाज सेवी रामगोपाल सिंघल, धोनी, सुनील एवं अस्पताल पुलिस चौकी से जितेंद्र सिंह एएसआई, कांस्टेबल विकास चौधरी मौके पर मौजूद रहे। गौरतलब है कि मृतका दो वर्ष से टीबी की बीमारी से पीड़ित थी। ग्रुप द्वारा इलाज करवाया जा रहा था। कोतवाली पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों को सूचित किया गया पर शव लेने कोई नहीं आया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया