सवाई माधोपुर: राजकीय माध्यमिक विद्यालय शेरपुर में राजस्थान पुलिस के ऑपरेशन जागृति अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत छात्र – छात्राओं को अपराध एवं कानून के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक नफीस अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के नेतृत्व में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड के तहत बच्चों को पॉक्सो एक्ट और नवीन अपराधों की जानकारी सहायक उप निरीक्षक सैयद अंसार अली के द्वारा विस्तार से दी गई।

कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल ज्योति, कांस्टेबल ममता, पूजा, नगीना, उर्मिला आदि ने भी बच्चों को अपराध से बचने तथा कानूनी अधिकारों के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लुकमान अहमद सहित विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया