Saturday , 13 June 2026
Breaking News

विधिक सेवा प्राधिकरण ने मनाया पर्यावरण दिवस

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अश्वनी विज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर के निर्देशन में आज शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित जिले की विभिन्न तालुका विधिक सेवा समितियो एवं स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर वृक्षारोपण किया गया।
श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस एक अभियान है जो प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व भर में पर्यावरण के नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। श्वेता गुप्ता ने सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन रोकथाम की जानकारी देते हुए बताया कि प्लास्टिक बायोडिग्रेडेबल नही है। इस कारण प्लास्टिक बैग का निपटान करना कठिन है। प्लास्टिक की थैलियां हमारे सुंदर वातावरण को बर्बाद कर रही है। साथ ही बताया कि सभी वाहनों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र जारी करवाना आवश्यक है। इसी प्रकार अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट खंडार श्वेता अग्रवाल के द्वारा पक्षकारण दीर्घा न्यायालय परिसर खंडार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए एक्शन प्लान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि पर्यावरण दिवस की हर साल एक अलग थीम रखी जाती है। इस साल की थीम इको सिस्टम रेस्टोरेशन है। जिसका मतलब है पारिस्थितिकी तंत्र की पुर्नबहाली। पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली कई तरह से की जा सकती है जैसे शहर गांव को हरा-भरा करना, पेड़ लगाना, जगह-जगह बगीचों को बनाना, नदियों और समुद्र की सफाई करना आदि। इसके लिए हम सभी को साथ आना चाहिए। विधिक जागरूकता शिविर के अवसर पर पैनल अधिवक्ता हरीलाल बैरवा, नागाराम मीना व रमेश चंद तेहरिया उपस्थित थे।

Legal Services Authority celebrated Environment Day in sawai madhopur

इसी प्रकार बामनवास में लाडा की ढाणी बामनवास में कोरोना कॉविड 19 संक्रमण से बचाव के संबंध में जानकारी ओर पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के बारे में आवश्यक जानकारी व दिशा निर्देश दिए गए। शिविर में पर्यावरण बचाने एवं वृक्षारोपण करने के संदर्भ में उपस्थित लोगों को शपथ भी तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष के द्वारा दिलाई गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur City Council Commissioner Dalip Punia assumed charge.

नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने संभाला कार्यभार

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के नवनियुक्त आयुक्त (Commissioner) दलीप …

Youth tree police sawai madhopur news 10 June 26 Vikalp Times

3 दिन से लापता युवक का श*व पेड़ से लटका मिला

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur में तीन दिन से लापता एक युवक का श*व आज बुधवार …

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !