Sunday , 6 September 2026
Breaking News

जिले में घर-घर औषधि पौधे योजना का हुआ आगाज

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग के तत्वावधान में ब्लॉक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा घर-घर औषधि योजना के तहत औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया। पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों ने पौधे लगाने के बाद पौधों की सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा द्वारा विधायक गंगापुर रामकेश मीणा, विधायक बामनवास इंदिरा मीणा और जिला प्रशासन की उपस्थिति में शुक्रवार को घर-घर औषध पौधा योजना का शुभारंभ सर्किट हाउस में पौधरोपण और पौधे वितरण कर किया था। शनिवार को ब्लॉक स्तर पर पर्यावरण दिवस मनाया गया तथा पौधरोपण कर पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण तथा पौधों का जीवन में महत्व बताते हुए वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की बात कहीं। जिला वन अधिकारी जयराम पांडे ने बताया पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे घर-घर औषधि योजना को जन अभियान बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हुए चौथ का बरवाड़ा में डीएफओ, एसडीएम सुशीला मीणा ,सरपंच सीतादेवी , प्रतिनिधि चौथ माता ट्रस्ट और मीडिया प्रतिनिधियो ने पर्यावरण संरक्षण के संबंध में विचार व्यक्त किए।

Door to door medicinal plant scheme started in sawai madhopur

घर-घर औषधि योजना के संबंध मे जानकारी देते हुए डीएफओ जयराम पाण्डे ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक परिवार को तीन बार में कुल 24 औषधीय पौधों का पांच वर्ष में वन विभाग की नर्सरी से वितरित किए जाएंगे। सवाईमाधोपुर जिले के कुल 253700 परिवार में से वर्ष 2021-22 में से 126850 परिवार को 8 पौधे प्रति परिवार दिए जाएंगे। ये सभी पौध जिले की 9 नर्सरियों चौथ का बरवाड़ा, भगवतगढ़, आलनपुर, बौंली, मलारना डूंगर, कुशलपुरा, टटवारा, गंगापुर और सिंथोली में तैयार किए जा रहे है। इस अवसर पर बरवाड़ा में त्रिफला वाटिका की स्थापना की गई। जिसके अंतर्गत आमला, हरड़ और बहेड़ा के पौधो का रोपण किया गया तथा गिलोय वन औषधि के पौधों का रोपण किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !