Sunday , 6 September 2026
Breaking News

रणथम्भौर हस्तशिल्प मेले में किया विधिक सेवा स्टॉल का उद्घाटन

जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर अतुल कुमार सक्सेना ने इन्दिरा मैदान में चल रहे रणथम्भौर हस्तशिल्प मेले में विधिक सेवा स्टॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया और प्रोजेक्टर के माध्यम से नालसा व रालसा योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया और आमजन को जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा आमजन के लिये विभिन्न प्रकार की नालसा व रालसा की योजनाएं चलाई जा रही है, जिनका लाभ आमजन तक पहुंचे, इसके लिये इस हस्तशिल्प उद्योग मेले में विधिक सेवा स्टॉल के माध्यम से विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।

 

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के विधिक सेवा स्टॉल का मुख्य उद्देश्य आमजन को कानूनी जानकारी देकर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। तीन लाख वार्षिक आय से नीचे जीवनयापन करने वाले एससी, एसटी और किसी भी जाति वर्ग के गरीब जिनका न्यायालय में लंबे समय से केस चल रहा हो, वे लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन कर अपने मुकदमे का निष्पादन करा सकते है।

 

Legal services stall inaugurated at Ranthambore Handicraft Fair in sawai madhopur

 

प्राधिकरण की ओर से आवेदक को निः शुल्क अधिवक्ता भी उपलब्ध कराये जाते है, कानून की जानकारी के अभाव में गरीब जनता न्याय पाने में विफल नहीं हो और न्याय की प्रक्रिया तक उनकी पहुंचे हो, इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन हुआ है। साथ ही आमजन को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मार्च 2024 को किया जाना है, इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आमजन अपने प्रकरणों का राजीनामे के माध्यम से निस्तारण करवा सकते है।

 

इस अवसर पर महेन्द्र कुमार ढ़ाबी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पल्लवी शर्मा विशिष्ट न्यायाधीश एससी/एसटी न्यायालय, ज्योति सिंह मीना मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अरविन्द कुमार प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, हिमांशु गर्ग अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 1, सुग्रीव मीना जिला उद्योग केन्द्र, आदि न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण तथा आमजन भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !