Sunday , 6 September 2026
Breaking News

विद्यालयों में मिले विद्यार्थियों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन : जिला कलेक्टर

केन्द्रीय विद्यालय सवाई माधोपुर का जिला कलेक्टर एवं चेयरमैन विद्यालय प्रबंध समिति डॉ. खुशाल यादव ने गुरूवार को औचक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा को बेहद रोचक, मनोरंजक मनाया जाए। कक्षा-कक्ष साफ सुथरे, आकर्षक, रंग-रोगन युक्त हो उन पर महापुरषों के छायाचित्रों के साथ-साथ प्रेरणादायक श्लोक का अंकन किया जाए। कक्षा-कक्षों को समय के अनुसार सामान्य कक्षा-कक्षों के स्थान पर स्मार्ट क्लास के रूप में परिवर्तित कर वर्ल्ड क्लास एजुकेशन दी जाए। ताकि हमारे देश के बच्चे किसी भी प्रकार से शिक्षा के क्षेत्र में पीछे न रहें।

 

 

उन्होंने बाल वाटिका, तीसरी, चौथी और ग्यारहवीं कला और विज्ञान की कक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के किताब पढ़वाई, प्रश्न पूछे, श्यामपट्ट पर सवाल हल करवाए। उन्होंने इंटरएक्टिव पैनल का इफेक्टिव उपयोग करने और शैक्षिक उन्नयन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने इस दौरान कक्षा 11 आर्ट्स एवं विज्ञान के विद्यार्थियों से संवाद किया और उनसे विद्यालयों को और अधिक आकर्षक, साफ सुथरा, विकसित बनाने के लिए सुझाव मांगे।

 

Students get world education in schools District Collector

 

उन्होंने विद्यालय परिसर में प्रत्येक बच्चे को एक-एक पौधायुक्त गमले की जिम्मेदारी देने, वहीं उन्होंने श्रमदान के माध्यम से क्यारियों में फुलवारियां लगाने एवं झाड़ वाली जगह को साफ सुथरा बनाकर बच्चों के लिए खेल मैदान विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र गुणवत्तायुक्त तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश प्राचार्य राजेश्वर सिंह को दिए। उन्होंने इस दौरान स्पोट्स रूम के दो भाग कर एक भाग में स्पोट्स गतिविधियां एवं दूसरे भाग में बीमार विद्यार्थियों के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने अग्निशमन यंत्र को चालू स्थिति में रखने, टूटी हुई नालियों कर मरम्मत करवाने, अधिक से अधिक बच्चों को कम्प्यूटर का ज्ञान देने के निर्देश भी संबंधित को प्रदान किए है। उन्होंने विद्यालय के विकास हेतु कम्प्यूटर आधारिक शिक्षण, इनरेक्टिव पैनल के प्रभावी उपयोग, ड्रेनेज सिस्टम को कवर करने, खेल गतिविधियों को बढ़ाने, खेल मैदानों को बेहतर बनाने, कक्षाओं और परिसर में सफ़ाई करवाने संबंधी महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए और विद्यालय में चल रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !