Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

पीएम विश्वकर्मा योजना पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के विकास कार्यालय जयपुर एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में पीएम विश्वकर्मा योजना पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन गुरूवार को रणथम्भौर रोड़ स्थित होटल सेंचुरी रिसोर्ट में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सुदामा मीणा थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वी.के. शर्मा निदेशक एमएसएमई विकास कार्यालय जयपुर ने की। कार्यक्रम में जिला सरपंचों, विश्वकर्मा आर्टिजन, एमएसएमई ईकाईयों के प्रतिनिधि आदि करीब 170 व्यक्तियों ने भाग लिया। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के आठ स्टॉल्स भी लगाये गये, जिसमें पीएम विश्वकर्मा योजना में रजिस्ट्रेशन किये गये। कार्यक्रम में सहायक निदेशक गिरीश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।

 

District level awareness program organized on PM Vishwakarma Yojana

 

वी.के. शर्मा निदेशक एमएसएमई विकास कार्यालय ने सरपंचों से आवाह्न किया कि जिले के विश्वकर्मा योजना में आने वाले 18 श्रेणियों के कारीगरों को विश्वकर्मा योजना में अपना पंजीयन के लिये प्रेरित करें एवं रजिस्टर्ड विश्वकर्मा का आगे प्रेशित करें। इसके अलावा उन्होंने एमएसएमई मंत्रालय की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक सुग्रीव मीना ने बताया कि इस योजना में परिवार के एक विश्वकर्मा को दक्षता प्रशिक्षण, 15 हजार रुपये की किट एवं 1 लाख रुपये का आसान लोन दिया जायेगा। इसके अलावा जिला सीएससी केन्द्र समन्वयक निरंजन यादव ने योजना पर प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम में सरपंचों और कामगारों के प्रश्नों का जवाब देकर जिज्ञासा का समाधान किया गया। अंत में विनोद जनयानी सहायक निदेशक एमएसएमई ने धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !