Saturday , 5 September 2026
Breaking News

संवेदनशीलता के साथ करें आमजन की सुनवाई : मुख्य सचिव

प्रति माह होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन आज गुरूवार को मुख्य सचिव राजस्थान सुधांश पंत की अध्यक्षता में जयपुर से वीसी के माध्यम से हुआ। जिसमें जिला कलेक्टर्स, जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने वीसी के माध्यम से जनसुनवाई में भाग लिया। मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थान के आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण के लिए राजस्थान सरकार कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। प्रतिमाह प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय गुरूवार को त्रिस्तरीय जनसुनवाईयों का आयोजन पंचायत, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर किया जाता है।

 

उन्होंने सभी अधिकारियों को पूर्ण लगन, संवेदनशीलता के साथ आमजन की सुनवाई कर उनकी समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य परिवादों का प्राथमिक के साथ प्रभावी एवं गुणवत्ता युक्त निस्तारण करना है। उन्होंने कहा कि जिन परिवादों का निस्तारण मौके पर ही हो सकता उनका निस्तारण मौके पर ही करने का प्रयास करें। वहीं जिला स्तर पर ही निस्तारण होने वाले प्रकरणों का अगली जनसुनवाई से पूर्व निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

 

Listen to the common people with sensitivity Chief Secretary

 

उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बैठकों में अगर बिजली, पानी, चिकित्सा, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए जो निश्चित तौर पर आमजन की समस्याएं स्वयतः ही कम होने लगेगी। उन्होंने जिला कलेक्टर्स को राजकीय अस्पतालों के साथ-साथ नगर निकायों, पुलिस थानों, बिजली विभाग के कार्यालयों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित रूप से औचक निरीक्षण कर स्वच्छता, जनसुनवाई तथा कार्यालयों द्वारा किए जाने वाले कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयों में ऑनलाइन और भौतिक रूप से कोई भी फाईल अनावश्यक पेंडिंग नहीं रखे। फाईल को उसी दिन निस्तारित करें।

 

इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बिजली, पानी, सड़क, राजस्व, अतिक्रमण, रास्ते खुलवाने सहित 44 प्रकरणों पर सुनवाई की। जिसमें राजस्व के 12, नगर परिषद के 9, पंचायतीराज के 7, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सांख्यिकी, पुलिस के तीन-तीन, विद्युत एवं शिक्षा विभाग के दो-दो तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग, रोजगार एवं यूआईटी के एक-एक प्रकारण प्राप्त हुए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक शहर दीपक खण्डेलवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !