Sunday , 8 March 2026
Breaking News

आजीविका और उद्यम विकास कार्यक्रम हुआ आयोजित

एनवायरनमेंट एंड एजुकेशन सोसाइटी द्वारा नाबार्ड के सहयोग से फूलों की खेती से अपनी आजीविका चलाने के उद्देश्य से नाबार्ड के आजीविका और उधम विकास कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। नवीन कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में फुल उत्कृष्टता केन्द्र के उपनिदेश लखपत लाल मीणा, डी.डी.एम नाबार्ड मक्खन लाल मीणा, वन्यजीव चित्रकार एव फोटोग्राफर मुरलीधर पाराशर, से.नि. तहसीलदार जगदीश प्रसाद बबेरवाल, फुल उत्कृष्टता केन्द्र से हेमलता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत में फुल उत्कृष्टता केन्द्र के उपनिदेशक लखपत लाल मीणा ने बताया की फुल हमारे जीवन में खुशियां लेकर आते है साथ ही कम क्षेत्र में कम संसाधनों में भी फूलों की खेती कर अच्छा मुनाफा लिया जा सकता है साथ ही फूलों का बाजार भी सवाई माधोपुर में ही उपलब्ध है साथ ही उन्होंने बताया की रणथम्भौर में लाखों पर्यटक हर वर्ष आते है महिलाएं कम क्षेत्र में भी शुरुआत कर अपनी आजीविका चला सकती है। इसी क्रम में डी.डी.एम नाबार्ड मक्खन लाल मीणा ने नाबार्ड के सहयोग से चलाये जा रहे आजीविका और उधम विकास कार्यक्रम के बारे में बताया की राजीविका द्वारा बनाये गये महिला समूहों के साथ मांडना कला प्रशिक्षण कार्यक्रम में 3 बेच में 120 महिलाओं को फूलों की खेती का प्रशिक्षण देने के बाद उन समूहों को बाजार उपलब्ध करवाने तक का प्रशिक्षण कार्यक्रम एनवायरनमेंट एंड एजुकेशन सोसाइटी द्वारा किया जायेगा।
Livelihood and Enterprise Development Program organized in sawai madhopur
वन्यजीव चित्रकार एव फोटोग्राफर मुरलीधर पाराशर ने बताया की महिलाओं द्वारा ये जो प्रशिक्षण लिए जा रहे है विशेष कर मांडना कला का। ये महिलाओं की आजीविका का मुख्य श्रोत बन सकता है महिलाओं को इसके लिए महनत की आवश्यकता है पाराशर ने महिलाओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित से.नि. तहसीलदार जगदीश प्रसाद बबेरवाल ने बताया की फूल हमारे नित्य जीवन में बहुत महत्व रखते है जो की हर जन्म से लेकर त्योंहार, मांगलिक कार्य सभी में फूल महत्व रखते हैं। उन्होंने फूलों की खेती को सीखने एव उससे सफलता प्राप्त कर आजीविका के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया। फुल उत्कृष्टता केन्द्र की हेमलता ने महिलाओ को फूलों से बनने वाले उत्पादो की जानकारी दी साथ ही उत्पादों को भी दिखाया। महिलाओं ने संस्था द्वारा लगाये गये फूलों की प्रदर्शनी भी देखी। इस दौरान एनवायरनमेंट एंड एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष जय कुमार बेनीवाल, उपाध्यक्ष अनुपम मोरवाल, मनमोहन कुमावत ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा बंधा कर स्वागत किया इस दौरान बलराम वैष्णव, बुद्धि मीणा, सीताराम आदि लोग मोजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !