Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

डकैती की योजना बनाते हुए सात बदमाशों को किया गिरफ्तार

दो पिस्टल 35 जिंदा कारतूस बरामद, एक मोटर साइकिल और एक कार भी की जब्त

 

गंगापुर सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रोएक्टिव पुलिसिंग के तहत कार्य कर बड़ी वारदात होने से पूर्व ही पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते हुए सात बदमाशों को किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल 35 कारतूस, एक कार, एक मोटर साइकिल गाड़ी बरामद की है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की एएसपी गंगापुर सिटी सुरेश कुमार खींची व डीएसपी गंगापुर सिटी मुनेश कुमार के सुपरविजन में सक्रिय अपराधियों की निकटतम निगरानी एवं कार्रवाई हेतु चलाये जा रहे  विशेष अभियान के दौरान गत दिनांक 27.04.2022 की शाम मुखबीर की सुचना पर गंगापुर से करौली जाने वाले बायपास तिराहा रोड़ पर सात-आठ बदमाश किसी पेट्रोल पंप पर डकैती डालने एवं  अन्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर थानाधिकारी करण सिंह के नेतृत्व में गंगापुर सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्य योजना बनाकर घेराबन्दी कर इन बदमाशों का पीछा कर कार एवं मोटर साईकिल सहित सात बदमाशों विष्णु पुत्र हीरालाल गूर्जर निवासी कुनकटा खुर्द थाना सदर गंगापुर सिटी, लवकुश पुत्र मुकेश मीना निवासी फुलवाड़ा थाना बाटोदा, हाकिम
सिंह पुत्र जयनारायण निवासी रूपाणी थाना गढमोरा जिला करौली, राहुल पुत्र दिलीप सिंह गुर्जर निवासी गढ़ी सुमेल थाना बाटोदा, मुकेश पुत्र छोटुलाल मीणा निवासी रामपुरा रोड़ मीणाओं की
ढाणी थाना मुहाना सांगानेर, विष्णु पुत्र महेंद्र निवासी बाढ़ कलां, शेर सिंह उर्फ दिलावर पुत्र दिलीप सिंह गुर्जर निवासी गढ़ी सुमेल बाटोदा को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

 

Seven miscreants arrested while planning robbery in gangapur city

 

बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड विभिन्न थानों से चैक करवाया जा रहा है। इनमें से कई बदमाशों के द्वारा फोटो सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपलोड कर रखे है। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे सभी विगत दिनों से पेट्रोल पंप लूट एवं कुख्यात बदमाश कृष्णा गूर्जर निवासी बाढ़ कला की पेशी के दौरान हत्या की फिराक में इस क्षेत्र में घूम रहे थे। गिरफ्तार बदमाश विष्णु सिंह एवं कृष्णा गुर्जर के मध्य रंजिश चल रही है। कृष्णा गुर्जर ने विष्णु सिंह के चाचा के साथ गम्भीर मारपीट की थी। कृष्णा गुर्जर वर्तमान में जेल में चल रहा है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में पूरन सिंह उपनिरीक्षक, जब्बार शाह उपनिरीक्षक, जरदार खान सहायक उपनिरीक्षक, अजीत मोंगा सहायक उपनिरीक्षक सायबर सेल, हेमन्त कुमार हैड कांस्टेबल, कैलाश चन्द, ऋषिकेश, धर्मपाल, मनोज कुमार, सोनाराम, रिन्कू तिवारी, ब्रह्नासिंह, जयप्रकाश, लख्मीचन्द, विश्वनाथ प्रताप सिंह कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !