आज प्रात: जीनापुर रेलवे फाटक के पास एक प्रेमी युगल राजेश और कमला पत्नी गणपत बैरवा ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बोरिफ गांव में आस-पास ही रहते थे।
काफी समय से दोनों के बीच प्रेमप्रसंग का मामला चल रहा था। जबकी दोनों शादीशुदा थे एवं दोनों के बच्चे भी थे। सूचना मिलने पर जीआरपी एवं कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी रखवाया गया। जहां पर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करावाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
