शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाईमाधोपुर में एम.ए.समाजशास्त्र के रेगुलर विद्यार्थियों के मिड टर्म टेस्ट 16 जनवरी से प्रारंभ होंगे।
समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. हरिचरण मीना ने बताया कि एम.ए. प्रीवियस सेमेस्टर प्रथम समाजशास्त्र के रेगुलर विद्यार्थियों के द्वितीय प्रश्नपत्र के टेस्ट दिनांक 16 जनवरी 2024 को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक एवं तृतीय व चतुर्थ प्रश्न-पत्र के टेस्ट दिनांक 18 जनवरी को प्रातः 10 से 12 बजे तक महाविद्यालय के उत्तरी परिसर में होंगे।

एम.ए. फाइनल के सेमेस्टर तृतीय समाजशास्त्र के द्वितीय प्रश्नपत्र के टेस्ट दिनांक 16 जनवरी को प्रातः 11 से 12 बजे तक एवं तृतीय व चतुर्थ प्रश्न-पत्र के टेस्ट दिनांक 18 जनवरी को दोपहर 12 से 2 बजे तक महाविद्यालय के उत्तरी परिसर में आयोजित होंगे। उन्होंने बताया की सभी नियमित विद्यार्थी को टेस्ट में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया