Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

देश के वीर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश को विकास की नई गति प्रदान करें : जिला कलेक्टर

8वां सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक (वेटरेन्स) दिवस 14 जनवरी रविवार को जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के संयुक्त नेतृत्व में शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय परिसर सवाई माधोपुर में आयोजित हुआ। जिला कलेक्टर ने कहा कि देश के वीर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश को विकास की नई गति प्रदान करें। उन्होंने सवाई माधोपुर के युवाओं का आह्वान किया कि वे भी राजस्थान के झुन्झूनू जिले के समान भारतीय सेनाओं में अपनी सेवाएं देकर अपने परिवार, जिले एवं राज्य का नाम रोशन करें।

 

उन्होंने इस दौरान युवाओं को स्वच्छता एवं यातायात नियमों का पालन जैसी दो चुनौतियां भी दी है। उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह पड़े हुए गंदगी के ढेर के कारण बच्चों को डायरिया एवं कोलेरा जैसी मच्छर, मक्खी जनित बीमारियां हो जाती है जिससे बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास अवरूद्ध हो जाता है। उन्होंने सवाई माधोपुर के नागरिकों से कहा कि अगर नगर परिषद या नगर पालिका के कचरा संग्रहण वाहन समय पर नहीं आए तो इसकी शिकायत नगर परिषद अथवा नगर पालिका या जिला कलेक्टर कार्यालय में करें। इसी प्रकार गांवों में अगर कचरा संग्रहण वाहन घर-घर नहीं आता है तो इसकी शिकायत सरपंच या ग्राम विकास अधिकारी से करें। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग कचरा पात्रों में डालें।

 

वहीं उन्होंने सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में बताते हुए कहा कि युवा अपने परिजनों एवं पड़ौसियों तथा समाज के लोगों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें, ताकि जीवन को सुरक्षित बनाया जा सकें। जिला पुलिस अधीक्षक ने शहीद जवानों को नमन एवं भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में कहा कि ऐसे जांबाज सैनिकों के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित होने के कारण हम अमन से जी-रह रहे हैं। उन्होंने देश के प्रथम फील्ड मार्शल एवं सेना प्रमुख के.एम. करिअप्पा जिनकी देश में दी गई सेवाओं एवं उपलब्धियों के कारण उनके सेवानिवृति दिवस 14 जनवरी, 1953 को सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक (वेटरेन्स) दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।

 

Take inspiration from the lives of the brave martyrs of the country and provide a new pace of development to the country -District Collector

 

उन्होंने जिले के युवाओं का आह्वान किया कि वे कठोर परिश्रम एवं लगन से भारतीय सेनाओं का हिस्सा बनकर के.एम. करिअप्पा जैसे महान सेना नायक बनें। इस अवसर पर जिले के भूतपूर्व सैनिक केशव देव ने भारत के प्रथम फील्ड मार्शल एवं सेना नायक के.एम. करिअप्पा तथा शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सवाई माधोपुर के युवाओं का देश की सेना का हिस्सा बनकर मातृभूमि की सेवा करने का आह्वान किया।

 

भूतपूर्व सैनिक हवलदार सुगन लाल गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन डॉ. आरती रानी भदौरिया ने किया। इस दौरान शौर्यचक्र विजेता रामधन गुर्जर के पिता शिवचरण गुर्जर, वीरांगनाओं एवं वीर प्रसूता माताओं जानकी देवी, शान्ति देवी, गीता देवी तथा भूतपूर्व सैनिक हवलदार बृजमोहन शर्मा, हवलदार सुगन लाल गुर्जर, सुबेदार विनोद कुमार शर्मा, हवलदार विजय सिंह मीना तथा हवलदार लक्ष्मण सिंह राठौड़ का जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मान किया गया।

 

इससे पूर्व शहीद स्मारक एवं शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह की प्रतिमा पर पुष्प चक्र भी अतिथियों द्वारा अर्पित किए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, एसडीएम अनिल चौधरी, तहसीलदार मुकेश अग्रवाल, आयुक्त नगर परिषद पंकज मीना, कॉलेज के प्राचार्य गोपाल सिंह, स्काउट सचिव महेश सेजवाल सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक, स्काउट गाइड, एनसीसी केड्टस तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !