Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लोगों को कोरोना संक्रमण के संबंध में किया जागरूक

जिला प्रशासन एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट एवं चौकस है। प्रशासन जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी एडवाईजरी के पालना के लिए लोगों को लगातार जागरूक करने में जुटा हुआ है। कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह द्वारा लगातार मॉनिटरिंग के साथ अधिकारियों द्वारा लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर नहीं घबराने, जागरूक रहने व सावधानियां रखने के लिए आग्रह किया जा रहा है।

Made people aware corona infection sawai madhopur
आज कलेक्टर डॉ. सिंह ने जिला मुख्यालय के बजरिया के मुख्य बाजार में लोगों को भीड़ एकत्र नहीं करने, कोरोना के सम्बन्ध में सावधानियां रखने के लिए जागरूक किया। इसी प्रकार उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों ने गांवों में जाकर लोगों को इस संबंध में जागरूक किया। उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर रघुनाथ ने क्षेत्र के करमोदा, सूरवाल, मैनपुरा, अजनोटी, दुब्बी आदि गांवों में लोगों को जागरूक किया। इसी प्रकार तहसीलदार गोपाल सिंह हाडा ने गांवों में एडवाईजरी की पालना के लिए लोगों को जागरूक किया। अन्य उपखंड अधिकारियों एवं प्रशासन के अधिकारियों ने भी गांवों में लोगों को बचाव, सावधानियों के संबंध में जागरूक किया।
कलेक्टर एवं अधिकारियों ने लोगों से कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम ही बचाव का सर्वाेत्तम उपाय है। लोगों को आपस में मिलते समय सुरक्षित दूरी रखने व यथासंभव भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गयी है। एक-दूसरे से मिलते समय आपस में दूरी बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में 31 मार्च तक धारा 144 लगाई गई है। स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, थियेटर, मॉल आदि बंद कर दिए गए है। ऐसे में भीड एकत्र नहीं हो। उन्होंने लोगों को आपस में हाथ मिलाना तथा गले लगने से बचने की सलाह दी है। कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु जिले के समस्त सार्वजनिक स्थलों यथा पर्यटन स्थल, पार्क, खेल मैदान, सार्वजनिक मेले आदि पर रोक लगाकर बीस से अधिक व्यक्तियों के एकत्र नहीं होने की बात कही है। अधिकारियों ने लोगों को एडवाईजरी के अनुसार निजी क्षेत्र के संगठन नियोक्ता कर्मचारियों को यथा संभव घर से कार्य करवाने की बात कही है। यथा संभव घर पर ही रहने, सूचनाओं का आदान प्रदान विभिन्न संचार माध्यमों से करने की सलाह दी। अधिकारियों ने हैंड वाश प्रोटोकोल का पालन करने, लोगों को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम स्थगित करनेए मंदिर, मस्जिद में जाने की बजाय घर पर ही पूजा-इबादत करने की सलाह दी है। बार बार साबुन से हाथ धोने, खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ लेने के लक्षण मिलने पर चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी गई।
जिला कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा सीएमएचओ एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से लगातार फीडबेक प्राप्त किया जा रहा है। जिले में क्यूआरटी टीम एवं स्क्रीनिंग के लिए टीमें गठित की गई है, जो लगातार स्क्रीनिंग कर रही है। इसके लिए सामान्य चिकित्सालय एवं गंगापुर सिटी अस्पताल में क्वारंटाइन वार्ड एवं आइसोलेशन वार्ड बनाए गए है। सार्वजनिक स्थलों पर विसंक्रमण (डी इंफेक्शन) के लिए हाइपो क्लोराइड से पोंचा एवं सफाई करवाई जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !