Saturday , 5 September 2026
Breaking News

देश के बाहर से आए लोगों को खुद देनी होगी सूचना

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार के कारण चिकित्सा विभाग द्वारा आज राज्य स्तर से वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग का आयोजन किया गया।
वीसी में डाॅ. अमिता कश्यप, डाॅ. रवि प्रकाश, अवतार सिंह दुआ ने राज्य स्तर से निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सा विभाग को एहतियात बरतते हुए पहले से ही सतर्क रहना है, यदि विभाग पूर्व में ही आउटब्रेक मैनेजमेंट कर लिया जाए तो काफी हद तक स्थिति को संभाला जा सकता है। उन्होंने रेपिड रेस्पांस टीम बनाने के लिए निर्देशित किया। कहा कि टीमें हर तरह की स्थिति के लिए तैयार रहे। किसी भी संदिग्ध या बाहर से आए व्यक्ति की सूचना मिलने पर तुरंत एक्शन लें। लाॅजिस्टिक, वाहन, सेंपल के लिए कंटेनर्स, लाइन लिस्ट की व्यवस्थ पूर्व में कर ली जावे। जिले में किसी भी संदिग्ध का पता चलते ही कंटेंनमेंट व बफर जोन का निर्माण किया जाए। किसी भी संदिग्ध मरीज के पाए जाने पर आगे होने वाले इनफेक्शन ट्रांसमिशन को रोकने की पूरी व्यवस्था हो। विभाग को अपना भी बचाव करना और अपने चिकित्सा संस्थान पर आने वाले आमजन का भी बचाव करना है।

outside country india provide information
वीसी में निर्देश दिए गए कि किसी भी जिले में अब बाहर देश से आने वाले सभी व्यक्तियों को अपने आने की सूचना जिले के कलेक्टर कार्यालय के कंट्रोल रूम व चिकित्सा विभाग के कंट्रोल रूम पर सूचना देनी होगी ताकि उनकी समय पर स्क्रीनिंग की जा सके। सूचना नहीं देने पर उन व्यक्तियों पर एपिडेमिक एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।
वीसी में सीएमएचओ, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कैलाश सोनी, डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. दौलत राम मीना, आरसीएचओ डाॅ. कमलेश मीना, पीएमओ, डाॅ. गौरव जैन, जिला आशा समन्वयक विमलेश शर्मा, जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका दीक्षित मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !