Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ होगा महाशिवरात्रि मेले का आयोजन

एडीएम डॉ सूरज सिंह नेगी की अध्यक्षता में मंगलवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र, शिवाड़ में, महाशिवरात्रि पर शिवाड़ में 11 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि मेले की प्रशासनिक व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अंतिम समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को मेले के दौरान समुचित एवं माकूल व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बैठक में एडीएम ने निर्देश दिए है कि मेले का आयोजन कोरोना गाइड लाइन एवं दी गई शर्ताे की पालना के अनुसार किया जाये। मेले में भजन संध्या, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा और मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा लाया गया पूजा प्रसाद मंदिर के मुख्य द्वार पर ही रखवा लिया जाएगा। बिना मास्क के किसी को भी मंदिर परिसर में घुसने नहीं दिया जायेगा। लोगों को दर्शन करने के बाद वहॉं रूकने की अनुमति नहीं होगी ताकि भीड एकत्रित न हो। मंदिर के सभागार में रात्रि जागरण के आयोजन में सभागार की बैठक क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक लोग नहीं होंगे। महोत्सव के दौरान झूले और चकरी आदि नहीं लगाएं जाएंगे। केवल आवश्यक सामग्री की दुकाने ही लगेगी। भंडारा, सवामणी और प्रसादी का आयोजन नहीं होगा। मेले में नो मास्क-नो एंट्री की पालना करवाई जाएगी। एडीएम ने कहां की मेले में सेनेटाइजर व साबुन से हाथ धोने के प्रबंध किया जावे।
बैठक में डॉ नेगी ने शिवरात्रि मेल की व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों से फीडबैक लेकर समीक्षा की और आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने जेवीवीएनएल के एक्सईएन को मेला अवधि में अबाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने, झूलते व क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत करवाने और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। शुद्व पेयजल की व्यवस्था हेतु पीएचईडी के एर्क्सइएन को निर्देशित किया। उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रकार का कीचड , फिसलन मेला परिसर में न हो। उन्होंने समुचित पुलिस जाब्ता लगाने और भीड एकत्रित न होने देने समेत अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया ने बताया कि 125 पुलिसकर्मी तथा 60 होमगार्ड जवान मेले की व्यवस्थाओं के लिये लगाये जा रहे हैं। इनमें 1-1 पुलिस उप अधीक्षक तथा थानेदार शामिल हैं।

Mahashivaratri fair will be organized with Corona Guideline
एडीएम ने मेले के दौरान पर्याप्त चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सा सुविधायें मय एंबुलेन्स समय पर मुहय्या करने के निर्देश दिये। दमकल की व्यवस्था के सम्बंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए है। इसी प्रकार खाद्य निरीक्षकों की ड्यूटी लगाकर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिये निरंतर सेंपल लेने के निर्देश दिए है । जिला परिवहन अधिकारी को ओवरलोडिंग रोकने के लिए टीमें लगाने एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। शिवाड के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसों का संचालन करने के निर्देश रोडवेज डिपो मैनेजर को दिए। बैठक में डिपो मेनेजर ने बताया कि मेले के दौरान 10 अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। बैठक में टोंक एवं सवाई माधोपुर से अतिरिक्त बसों का संचालन किए जाने की जानकारी दी गई। जिला आबकारी अधिकारी को अवैध शराब की बिक्री को रोकने के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। एडीएम ने वाहन पार्किंग व्यवस्था की भी जानकारी ली। बैठक में ग्राम पंचायत एवं शिवाड मंदिर ट्रस्ट द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। एडीएम ने पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने, उनकी मॉनिटरिंग करने, गोताखोर लगाने के भी निर्देश दिये है। मेले के लिए मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए है।
मेले में एसडीएम चौथ का बरवाडा को मजिस्ट्रेट और सहायक मजिस्ट्रेट तहसीलदार चौथ का बरवाडा को लगाया गया है। एडीएम ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को क्षेत्र की सडकों के खड्डे भरवाने के भी निर्देश दिये है।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया, विकास अधिकारी रामावतार मीना, तहसीलदार सुरेश कुमार, जिला परिवहन अधिकारी दया शंकर गुप्ता, शिवाड घुश्मेश्वर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा, शंभू मिश्रा और सरपंच शिवाड़ प्रेमदेवी निराला सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !