जिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र किशन ने महाशिवरात्रि महोत्सव मेला 2021 को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपजिला मजिस्ट्रेट चौथ का बरवाड़ा को मेला मजिस्ट्रेट एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। साथ ही तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा को सहायक मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने मेले के दौरान कानून व्यवस्था की माकूल व्यवस्था के लिए क्षेत्र की सम्पूर्ण गतिविधियों पर पूर्ण सतर्कता एवं निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की संभावना पर सतर्क रहते हुए तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया