Sunday , 7 June 2026
Breaking News

घटते लिंगानुपात में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने के दिए निर्देश

जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एवं राज्य बालिका नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन आज गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। बैठक में जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन ने जिले में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत किये गये कार्यों की समीक्षा की। जिले में घटते लिंगानुपात पर चिंता जताते हुए इसमें सुधार के लिए विशेष प्रयास करने तथा कार्ययोजना बनाकर क्रियांवित करने की बात कही। इस हेतु विशेष जागरूकता अभियान के संचालन के निर्देश प्रदान किये गये।

Beti Bachao-Beti Padhao District Level Task Force meeting organized in sawai madhopur
जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान गत वर्ष बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं को कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष बनाने के लिए 1142 बालिकाओं को आरएससीआईटी के नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसी प्रकार 38 बालिकाओं को दिए गए टेली प्रशिक्षण, सखी वन स्टाॅप सेंटर के संचालन के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में सखी वन स्टाॅप सेंटर से लाभान्वित 63 एवं महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की 267 लाभार्थियों के संबंध में चर्चा की। बैठक में कलेक्टर ने कहा के जिले में लिंगानुपात का घटना चिंतनीय है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लगवाए गए गुड्डा-गुड्डी बोर्ड पर नियमित रूप से जन्म लेने वाले बच्चे-बच्चियों की सूचना अपडेट करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र तथा सखी वन स्टाॅप सेंटर का संचालन के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में लिंगानुपात में सुधार हेतु “बेटियां अनमोल है” विशेष जागरूकता अभियान, ड्रा आउट बालक बालिकाओं को विद्यालय से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद रामस्वरूप चौहान, एएसपी सुरेन्द्र दानोदिया, डीडी आईसीडीएस, बाल अधिकारिता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं एनजीओ प्रतिनिधि मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !