सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर में मुख्यालय स्थित एमपी कॉलोनी में महिला मंडल द्वारा कॉलोनी के सार्वजनिक पार्क में लहरिया उत्सव मनाया गयाl
कार्यक्रम संयोजक योगीता राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी महिलाओं द्वारा आनंदपूर्वक कार्यक्रम में नृत्य प्रतियोगिता, झूला-झूलना और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईl इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों में अपनी आकर्षक प्रस्तुति दीl इस दौरान कमला गुप्ता, विद्या शर्मा, मालती, सीमा बंसल, रेणु, मंजू सिंहल सहित कई महिलाएं उपस्थित रही l
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
