गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पुत्र विजय बैंसला एवं गुर्जर नेता वीरेंद्र सिंह धाभाई शनिवार को कोटा जिले के दौरे पर रहे। विजय बैंसला शनिवार दोपहर को कोटा जाते समय कुशालीदर्रा में स्थित गुर्जर शहीद स्मारक पर माथा टेककर गुर्जर आरक्षण के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद बहरावण्डा खुर्द में स्थित गौरव शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं से रूबरू होते हुए कहा की विद्यालय स्तर की पढ़ाई अगर अनुशासन के साथ पढ़ ली गई तो उससे तरक्की से कोई नहीं रोक सकता।

इसलिए अनुशासन से अध्ययन कर अच्छी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। इस दौरान बैंसला के साथ कमलेश एडवोकेट, बापूसिंह एडवोकेट सहित कई लोग साथ थे। सत्ताईसा गुर्जर पंच पटेलों की ओर से छाण गांव में स्थित देवनारायण मन्दिर पर विजय बैसला एवं वीरेंद्र सिंह धाभाई का भव्य स्वागत किया गया।
इसके साथ ही बोदल, सुखवास, बहरावण्डा खुर्द, दौलतपुरा, धर्मपुरी आदि गांवो में भी विजय बैंसला का स्वागत किया गया। इस दौरान कन्हैया लाल, किशनलाल, टिंकू गुर्जर, मानसिंह गुर्जर, मुरारी लाल, रूपसिंह गुर्जर, यादव प्रसाद सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया