Sunday , 6 September 2026
Breaking News

रणथंभौर का जोन वन फिर से खुला, बाघिन सुल्ताना के अटैक के कारण किया था बंद

रणथम्भौर में बाघिन सुल्ताना ने पर्यटक वाहनों के पीछे दौड़ लगाना शुरू कर दी थी। जिसके बाद सावधानी बरतते हुए रणथंभौर नेशनल पार्क का जोन एक बंद कर दिया था। आज पूरे बीस दिन बाद जोन एक को शनिवार को पर्यटकों के लिए खोला गया। रणथम्भौर के जोन वन में एक बार फिर गतिविधियां शुरू हुई है। जिस पर पर्यटकों ने खुशी जाहिर की है।

 

बाघिन सुल्ताना के दो बार पर्यटकों के पीछे दौड़ लगाने के बाद गत 2 जनवरी 2022 से जोन एक को अग्रिम आदेश तक पर्यटन के लिए बंद कर दिया था। वन विभाग की ओर से बाघिन के व्यवहार पर लगातार नजर रखी जा रही थी। अब जोन वन के खुलने के बाद पर्यटकों ने वन्यजीवों की स्वच्छंद अठखेलियों का लुत्फ उठाया।

 

Zone One of Ranthambore reopened, it was closed due to attack of tigress Sultana

 

चालकों की सूझबूझ से टला था बड़ा हादसा:-

 

नए साल पर रविवार को रणथंभौर नेशनल पार्क में जंगल सफारी करने आए पर्यटकों की धड़कनें उस समय बढ़ गई थी, जब बाघिन सुल्ताना उनकी जिप्सी के पीछे दौड़ पड़ी। सफारी करा रहे जिप्सी चालकों ने अपनी सूझबूझ से वाहन को पीछे किया। फिर बाघिन ने भी पर्यटकों का रास्ता छोड़ दिया। इससे पहले भी बाघिन सुल्ताना पर्यटकों के वाहनों के पीछे कई बार दौड़ चुकी है। सुबह जोन नम्बर एक में सिंहद्वार के आसपास साइटिंग के दौरान बाघिन टी-107 सुल्ताना अचानक पर्यटकों से भरी दो जिप्सियों के सामने आ गई।

 

 

पहले तो बाघिन देख सभी उसकी फोटो लेने लगे लेकिन अचानक बाघिन को जिप्सी की तरफ बढ़ते देख पर्यटक घबरा गए। चालकों ने जिप्सी पीछे की तो बाघिन उनके वाहनों की तरफ भागने लगी। इससे पर्यटक की जान गले में अटक गई। हालांकि दोनों जिप्सी चालकों ने अपनी सूझबूझ से वाहनों को बाघिन से दूर कर किया था। थोड़ी देर पीछा करने के बाद बाघिन भी रुक गई व अपना रास्ता बदल लिया। बाघिन के जाने पर जिप्सी में सवार पर्यटकों और चालक ने राहत की सांस ली।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !