मलारना डूंगर थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 4 ट्रैक्टर – ट्रॉलियों को जब्त किया है। इसके अलावा पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शेरसिहं पुत्र प्रेमशंकर निवासी श्यामोता, सूरवाल, रामकेश पुत्र हजारी लाल निवासी पढाना, कुण्डेरा, भगवान सिंह पुत्र रामनिवास निवासी पढाना, कुण्डेरा और सागर पुत्र राजेश निवासी मैनपुरा, सूरवाल जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में अवैध बजरी खनन/परिवहन की रोकथाम हेतु अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर विजय सिंह व वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर हेमेन्द्र शर्मा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि मलारना डूंगर थानाधिकारी रामनाथ सिंह के नेतृत्व में अवैध बजरी परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 4 ट्रैक्टर – ट्रॉलियों को गम्भीरा रोड से जप्त किया है।
इसके साथ ही 4 लोगों को अवैध बजरी खनन में संलिप्त पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने थाने पर एमएमडीआर एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्व सतत कार्यवाही जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी रामनाथ सिंह, प्रहलाद एएसआई, दिलीप कुमार कांस्टेबल, संतोष कुमार कांस्टेबल, कृष्ण कुमार कांस्टेबल और बृजमोहन चालक मौजूद रहे।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)
शीघ्र आवश्यकता
पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024
आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024
मो. 9 46146 2222, 98876 41704
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया