सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की मलारना डूंगर थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन/परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है।
मलारना डूंगर थानाधिकारी राधारमन ने जानकारी देते हुए बताया कि गत रविवार को मलारना डूंगर पुलिस के नेतृत्व में अवैध बजरी परिवहन के विरूद्व कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अवैध बजरी बनास से भरी हुई को सांकडा से जब्त किया गया है। इसके बाद थाने पर एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गये है। पुलिस मामले कि जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मलारना डूंगर थानाधिकारी राधारमन गुप्ता, हैड कांस्टेबल रामचरण विधुडी, कांस्टेबल भूपेन्द्र और रवि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
