सवाई माधोपुर: दिवाली के अवसर पर विप्र संवाद के राष्ट्रीय संयोजक एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज पाराशर ने खैरदा स्थित रुकमणी वृद्ध आश्रम एवं चेतना दिव्यांग छात्रावास में वृद्धजनों एवं दिव्यांग बच्चों के साथ दिवाली पर लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना की एवं पटाखे चलाकर दीपावली की शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर पाराशर ने वृद्धजनों का सम्मान कर उन्हें मिठाइयाँ एवं आवश्यक दवाई वितरित की। गौरतलब है की समाज सेवी पाराशर हर साल जरूरतमंद वृद्धजनों एवं दिव्यांग बच्चों के साथ दिवाली मनाते है। पाराशर ने युवाओं एवं आमजन से भी ऐसे अवसर पर जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की है।
इस दौरान वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों एवं दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर दिवाली पर मुस्कान आ गई। कार्यक्रम में समाज सेवी श्रीराम शर्मा लक्ष्मी भारद्वाज, सौरभ शर्मा सहित आश्रम के व्यवस्थापक मौजूद रहे। वृद्ध आश्रम में सफाई व्यवस्था सहित उत्तम व्यवस्थाओं के लिए पाराशर ने आश्रम के निदेशक रविंद्र बसवतिया का आभार जताया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
