Saturday , 5 September 2026
Breaking News

450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, करना होगा यह काम

जयपुर: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को संबल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना तथा बीपीएल श्रेणी के परिवारों को 450 रूपये मात्र में एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के कारण संभव हुई इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए सभी राशन का गेहूं प्राप्त करने वाले परिवारों अर्थात एनएफएसए के लाभान्वितों को 450 रूपये में एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध करवाने की घोषणा के मद्देनजर एनएफएसए परिवारों की एलपीजी आईडी को उचित मूल्य दुकान पर स्थित पोस मशीन के माध्यम से सीडिंग का कार्य करवाते हुए योजनान्तर्गत रूपये 450 में गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने हेतु विभागीय स्तर से पोस मशीन में प्रावधान विकसित किये जा चुके हैं।

 

 

 

Gas cylinder will be available for Rs 450 in rajasthan

 

इस हेतु समस्त राशन का गेहूं प्राप्त करने वाले परिवार अर्थात राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी परिवार अपनी एलपीजी आईडी को राशनकार्ड/आधार कार्ड से उचित मूल्य दुकान के माध्यम से सीडिंग करवाना सुनिश्चित करवाएं। प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार ने बताया कि रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र परिवारों की एलपीजी आईडी को आधार/राशनकार्ड से सीडिंग का प्रावधान उचित मूल्य दुकान पर स्थिति पोस मशीन के माध्यम से दिनांक 5 नवंबर से 30 नवंबर, 2024 तक वृहत स्तर पर अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा।

 

 

 

 

 

जिससे योजनान्तर्गत रूपये 450 में गैस सिलेण्डर प्राप्त होने की सुनिश्चितता स्थानीय स्तर से ही संभव हो जाएगी। ऐसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा परिवार या उनके सदस्य जिनके आधार कार्डों की सीडिंग नहीं हुई है उनको भी राहत प्रदान करते हुए उचित मूल्य दुकान स्तर से ही पोस मशीन के माध्यम से उक्त अवधि में आधार नम्बर सीडिंग का प्रावधान किया गया है। अतः जिनके आधार कार्डों की सीडिंग नहीं हो रखी है वह समस्त लाभार्थी आधार कार्ड नम्बर की सीडिंग करवाना सुनिश्चित करावें।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय एवं भारत सरकार के दिशा – निर्देशों के क्रम में छूटे हुए लाभार्थियों की ई-केवाईसी भी उचित मूल्य दुकानदार द्वारा पोस मशीन से की जाएगी। समस्त उचित मूल्य दुकानदार यह सुनिश्चित करेंगे कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना पात्र परिवार के समस्त सदस्यों की आधारकार्ड, एलपीजी आईडी एवं ई-केवाईसी की सीडिंग की सुनिश्चितता के बाद ही गेहूं का वितरण लाभार्थियों को किया जाये, जिससे समस्त एनएफएसए लाभार्थी योजना का लाभ उठा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !