विश्व हिन्दू परिषद सवाई माधोपुर के जिला टोली के सदस्यों की बैठक जिलाध्यक्ष रामकेश मीणा की अध्यक्षता में जिला गौतम आश्रम ट्रस्ट मन्दिर में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रान्त संगठन मंत्री राजाराम एवं प्रान्त मंत्री किशोरीलाल उपस्थित रहे।

जिला मंत्री बलराम गुर्जर ने बताया कि बैठक की शुरूआत ऊँ के उच्चारण एवं विजय महामंत्र के साथ हुई। बैठक में प्रान्त संगठन मंत्री राजाराम ने संगठनात्म गतिविधियों की समीक्षा करते हुऐ संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। उन्होंने संगठन को बढ़ाने एवं मजबूत करने के लिए सत्संग को सबसे बड़ा हथियार बताते हुऐ बताया कि मन्दिर हिन्दुओं के जागृति केन्द्र हैं। मन्दिरों में सत्संग कार्यक्रमों के आयोजन से हिन्दुओं को जागृत करने का काम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश, धर्म, समाज के उत्थान के लिए हिन्दुओं का सजग होना जरूरी है। उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद के विभिन्न कार्याें की जानकारी देते हुऐ कार्यकर्ताओं में जोश के साथ जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा जैसे अनेक कार्यक्रमों में संगठन के कार्यकर्ताओं को बढ़चढ़ कर भाग लेने को कहा। बैठक में प्रान्त मंत्री ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों विशेषकर बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, प्रान्त बैठक आदि की जानकारी दी।
बैठक में मातृशक्ति जिला संयोजिका दीपिका सिंह चैहान, सहसंयोजिका कौशल्या कुमावत, सम्पर्क प्रमुख सीताराम गुर्जर, नगर अध्यक्ष नन्दकिशोर शर्मा, नगर उपाध्यक्ष रामधन गुर्जर, धारा सिंह गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया