विवेकानंद केंद्र स्थापना की स्वर्ण जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रान्त द्वारा आयोजित विवेकानंद संदेश यात्रा राजस्थान आजादी का अमृत महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर आज गुरुवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक का आयोजन किया गया। इस वर्ष भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण हुए है।
इसी प्रकार योग संस्कार और स्वाध्याय के माध्यम से मनुष्य निर्माण करते हुए उनकी क्षमता व सामर्थ्य को राष्ट्र के निर्माण में प्रेरित करने के ध्येय को लेकर ओजस्वी सन्त स्वामी विवेकानंद को राष्ट्रोत्थान में जुट जाने की प्रेरणा देने वाले प्रेरणादायी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर सेवारत आध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर इस 50 दिवसीय संदेश यात्रा का आयोजन सम्पूर्ण राजस्थान में करने जा रहा है। बैठक में संदेश यात्रा के सफल आयोजन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया।
जिसमें मधुसूदन गर्ग, जयसिंह भारद्वाज, हरिप्रसाद शर्मा, दिनेश गर्ग, भवानी सिंह मीना, कानसिंह, देवेंद्र माली, रामावतार गौतम, दीपिका सिंह, विमलेश, शंकर लाल साहू एवं अमित टटवाल कुल 12 सदस्य रहेंगे। विवेकानंद संदेश यात्र 25 नम्बर को सवाई माधोपुर आएगी। इस दिन ये यात्रा इंद्रा मैदान से सांय 3 बजे रवाना होकर बजरिया के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई आस्था सर्किल पर पहुंचकर एक सभा का रूप लेगी