Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ढील बांध की नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

खिरनी क्षेत्र में ढील बांध की नहर में बांध से समय पर पानी नहीं छोड़ने को लेकर क्षेत्र के सैंकडों गांवों के किसान अपनी फसलों में सिंचाई करने को लेकर चिंतित हो रहे है। ग्राम पंचायत जोलंदा के सरपंच विजेंद्र सिंह गुर्जर, रामसागर बैंसला, कन्हैया लाल मीणा सहित खिरनी के पुखराज गुर्जर, जगन्नाथ पटेल सहित सैंकडों लोगों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से ढील बांध की नहर में पानी छोड़ने की मांग की है।

 

जिसके लिए उन्होंने अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपकर नहर में पानी छुड़वाने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि इस वर्ष बैमौसम की बरसात होने के कारण अधिकतर किसानों ने गेंहू की फसल की बुआई कर दी थी।

 

Memorandum submitted regarding the demand to release water in the canal of Dheel dam

 

जिसके कारण इन दिनों गेंहू की फसल में सिंचाई करने का समय निकलता जा रहा है। वहीं हर वर्ष दीपावली के आसपास ढील बांध से नहर में छोड़ा जाता था। लेकिन इस वर्ष अभी तक भी ढील बांध की नहर में पानी नहीं छोड़ने से क्षेत्र के किसान अपनी फसलों में सिंचाई को लेकर चिंतित हो रहे है। गौरतलब है कि ढील बांध की नहर के पक्के निर्माण का कार्य घटिया सामग्री से करने से पूरी नहर व माईनर जगह जगह से क्षतिग्रस्त गए है।

 

जिसका खामियाजा अब क्षेत्र के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। ढील बांध की पूरी नहर व माईनरों के मरम्मत कार्य को लेकर 4 नवम्बर को क्षेत्र के सरपंचों सहित मलारना डूंगर पंचायत समिति के प्रधान देवपाल मीणा ने संबंधित विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित कर्मचारियों को भी मौके पर ले जाकर दिखाया था तथा समय रहते मरम्मत करवाने की मांग की थी लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !