Saturday , 7 March 2026
Breaking News

निजी स्कूल संचालकों ने क्रीड़ा शुल्क एवं कोटा मनी को लेकर सौंपा ज्ञापन 

क्रीड़ा शुल्क एवं कोटा मनी को लेकर जताया विरोध

 

मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूलों के राज्य स्तरीय संगठन स्कूल शिक्षा परिवार के बैनर तले जिला महामंत्री दिलीप शर्मा के नेतृत्व में निजी स्कूल संचालकों ने अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एजाज अली को ज्ञापन सौंपा। जिला महामंत्री दिलीप शर्मा ने बताया कि कोटा मनी के नाम पर गत वर्ष से 4 चार गुना राशि वसूल की जा रही है और क्रीड़ा शुल्क में भी लगभग 4 गुना वृद्धि की गई है। जिले में 90 प्रतिशत निजी स्कूल ऐसे हैं जिनके बच्चे शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग ही नहीं लेते और ना ही शिक्षा विभाग द्वारा उनको बुलाया जाता है। फिर प्रत्येक बच्चे से कीड़ा शुल्क लेने का क्या तात्पर्य है ? जिले के निजी स्कूल कोटा मनी एवं क्रीड़ा शुल्क का विरोध करते हैं।

 

Memorandum submitted by private school operators in sawai madhopur

 

यदि शिक्षा विभाग ने जिला समान परीक्षा के परीक्षा प्रश्न पत्र देते समय कोटा मनी एवं क्रीड़ा शुल्क जमा कराने के लिए बाध्य किया तो जिले के निजी स्कूल संचालक पेपरों का बहिष्कार करेंगे एवं स्वयं पेपर छपवाकर निर्धारित तिथियों में परीक्षा का आयोजन करेंगे। दिए गए ज्ञापन में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक से मांग की गई है कि संयोजक जिला समान परीक्षा को निर्देशित करें कि परीक्षा प्रश्न पत्र वितरण के समय किसी भी स्कूल संचालक को कोटा मनी एवं क्रीड़ा शुल्क जमा कराने के लिए बाध्य न किया जाए। यदि बाध्य किया गया तो जिले का कोई भी निजी स्कूल संचालक अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र नहीं लेगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष पदम सिंह, मंत्री अजय कुमार शर्मा, सत्यनारायण नरेनिया, अजय अग्रवाल, संजय शर्मा, उमेश शर्मा, अरविंद सिंघल एवं अनूप अग्रवाल शामिल थे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !