Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालयों में शुरू होगी बाल वाटिका, सप्ताह में 5 दिन चलेंगी कक्षाएं

राज्य सरकार की ओर से महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं प्रारंभ की जा रही है। इससे जिले के राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम में अब पूर्व प्राथमिक बाल वाटिका में बच्चे पढ़ेंगे। इसके तहत सप्ताह में 5 दिन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसका अधिकतम समय 4 घंटे का रहेगा।

 

बाल वाटिका में तीन व इससे अधिक आयु वर्ग के बच्चों काे प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए 2 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है, जो ऑनलाइन आवेदन भी किए जा सकते है। इन कक्षाओं में आवेदन के लिए शिड्यूल जारी करने के साथ ही आगामी 6 जनवरी 2023 से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सवाई माधोपुर एजाज अली ने बताया कि 2 दिसंबर से 15 दिसंबर तक प्रवेश के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

 

Bal Vatika will start in government Mahatma Gandhi English schools in the sawai madhopur

 

वहीं प्रवेश के लिए मिले आवेदनों की सूची 16 दिसंबर को स्कूल में नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित की जावेगी।उन्होंने बताया कि प्रत्येक कक्षा में 25 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। अगर इससे ज्यादा आवेदन प्राप्त होते है तो इसके लिए 21 दिसंबर को लॉटरी निकाली जाएगी और 22 दिसंबर को लॉटरी से सेलेक्ट छात्रों की सूची नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित की जाएगी।

 

इसके साथ ही प्रवेश की कागजी दस्तावेज सत्यापन 23 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी अंग्रेजी विद्यालयों में बाल वाटिका (प्री-प्राइमरी कक्षाएं) शुरू की जाएंगी। बाल वाटिका प्री प्राइमरी कक्षा का समय 4 घंटे का रहेगा। इसके लिए ग्रीष्म व शीतकाल के लिए अलग-अलग समय सारणी तय की गई है। शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !