Saturday , 5 September 2026
Breaking News

गुणवत्ता पूर्वक कार्य नहीं होने पर ग्रामीणों ने रूकवाया सीसी रोड़ निर्माण कार्य

जौलंदा पंचायत के महेश्वरा गांव में सीसी रोड़ के कार्य में अनियमितता को देखते हुए ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कार्य को रूकवाकर सीसी रोड़ के कार्य को सार्वजनिक निर्माण विभाग से करवाने की मांग की है। महेश्वरा गांव के रतन लाल मीणा, आशाराम बैरवा, कल्याण प्रजापत, हीरालाल प्रजापत, पप्पू मीणा, लक्ष्मीनारायण गुर्जर, भंवर लाल प्रजापत, रामकल्याण प्रजापत, जगदीश, राहुल मीणा ने बताया कि घास भैरू के स्थान से पप्पू गुर्जर के मकान तक सीसी रोड़ का कार्य करवाया जा रहा है।

 

जिसमें ग्राम पंचायत द्वारा मोरम की जगह पर रोड़ की सफाई करवाए बिना ही उस पर लाल मिट्टी डाल दी गई है। जिससे घरों का गंदा पानी रास्ते में जाने पर कीचड़ व फिसलन हो रही है जिससे आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत प्रशासन द्वारा पूर्व में रोड़ को चौड़ा करने के लिए दोनों ओर से अतिक्रमण हटाकर लगभग 15 से अधिक लोगों के शौचालय तोड़कर हटा दिए। लेकिन उसके बाद भी कई जगह नालियों का निर्माण नहीं हुआ आर जहां हुआ भी वहां गुणवत्तापूर्वक नहीं हुआ।

 

Villagers stopped CC road construction work due to lack of quality work

 

जिससे ग्रामीणों को अतिक्रमण हटाने का कोई लाभ व सुविधा नहीं मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बैरवा मोहल्ले से लेकर प्रजापत मोहल्ले तक नालियों का निर्माण नहीं होने से घरों का गंदा पानी हमेशा आम रास्ते में भरा रहता है जिससे पूरे गांव में कीचड़ का आलम है।आम रास्ते में कीचड़ होने से ग्रामीणों सहित आने जाने वाले राहगीरों को बहुत दिक्कत हो रही है। वहीं दिनभर बजरी से भरी हुई ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों निकलने से महिलाओं को हैण्डपम्पों से पानी भर ले जाते समय में निकलना दुश्वार हो रहा है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन सहित संबंधित विभाग को कई बार अवगत करा दिया लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है जिससे ग्रामीणों को कीचड़ से निकलने को मजबूर हो रहे है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से गांव में हो रहे कीचड़ से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं जौलंदा सरपंच विजेन्द्र सिंह गुर्जर का कहना है कि जहां पर नालियों का निर्माण नहीं हुआ है वहां नालियों का निर्माण करवाने के लिए आम रास्ते में हो रही कीचड़ में मोरम डलवाया गया है ताकि नालियों का निर्माण करवाने के लिए मेटेरियल डालने पर खराब नहीं हो। यदि ग्रामीण सार्वजनिक निर्माण विभाग से कार्य करवाना चाहते है तो हमे कोई आपत्ति नहीं है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !