शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय पी.जी. महाविद्यालय में आज उपभोक्ता क्लब की मासिक बैठक एवं उपभोक्ता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. ओ.पी. शर्मा ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उपभोक्ता क्लब के नोडल अधिकारी डाॅ. अमर नाथ अग्रवाल एवं सदस्य मीठालाल ने बताया कि उपभोक्ताओं में उनके अधिकारों के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से यह रैली निकाली गयी। छात्रों ने उपभोक्ता अधिकारों से सम्बन्धित विभिन्न स्लोगनों को पटिट्का पर लिखकर उनका प्रदर्शन करते हुए एवं स्लोगन बोलते हुए महाविद्यालय से रैली निकाल कर उपभोक्ताओं को जागरुक होने का सन्देश दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया