Thursday , 23 April 2026
Breaking News

खलीफा नौजवान सोसायटी की बैठक आयोजित

खलीफा नौजवान सोसायटी की ओर से आज एक बैठक का आयोजन आदर्श नगर स्थित भोपाल नगर में समाज के हाॅल में किया गया। बैठक में युवाओं ने मिलकर समाज में फैली बुराईयों एवं कुरूतियों को दूर करने पर विचार विमर्श किया।

Message to youth for social work
इस अवसर पर खलीफा समाज के जिला अध्यक्ष उमर दराज ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही समाज की रीड की हड्डी होती है। जिस समाज का नौजवान जागरूक होगा वही समाज आगे तरक्की करेगा। इस मौके पर उन्होंने समाज के सभी नौजवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि समाज के सभी बुजुर्ग नौजवान टीम के कार्यों से काफी खुश हैं। जिससे नौजवानों का भी हौसला बढ़ा और आगे भी उन्हें शिक्षा सहित समाज के कामों में भागीदारी निभाने के कई कार्यों के बारे में बताया, जिससे समाज की युवा पीढ़ी भी सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभाए।
इस दौरान खलीफा समाज के अध्यक्ष उमर दराज खलीफा की मौजूदगी में नौजवान सोसायटी के चुनाव भी आयोजित करवाए गए। जिसमें सभी ने एकजुट होकर सर्वसम्मति से मोहम्मद शरीफ को फिर से अध्यक्ष पद के लिए चुना। उपाध्यक्ष पद पर लिए मगरूफ अहमद, सचिव पद पर फिरोज सुल्तान, सह-सचिव पद मतलूब खान, मीडिया प्रभारी का पद अब्दुल गफ्फार तथा प्रवक्ता के तौर पर आसिफ खान खलीफा को सभी नौजवानों की सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं गंगापुर सिटी से आए इकराम खान को खलीफा नौजवान सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। चुनाव पूर्ण होने के बाद नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं गले लगाकर उनका स्वागत किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !