Sunday , 7 June 2026
Breaking News

वृद्धों को सम्मान व गरीबों को मिले मदद | बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर हो कार्रवाई – अबरार

अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर हो कार्रवाई:
सवाई माधोपुर पंचायत समिति सभागार में आज साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर बैठक में नवनिर्वाचित विधायक दानिश अबरार ने संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए विकास अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए जिस पर बैठक में उपस्थित बोर्ड के सभी सदस्यों ने भी हाथ खडे कर सहमति जताई।

Respect elderly poor People Action absent government officials
बैठक की शुरूआत में उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने अबरार का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक अबरार ने बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों की नगण्य संख्या को देखते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति में बैठक करने को कोई औचित्य नहीं है। अबरार ने बिना कारण बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर को भिजवाकर प्रोसिडिगं से अवगत करवाने, सक्रिय राशन डीलरों के पास रसद सामग्री पहुंचाने, गत बैठक में लिए गए विकास कार्यो के लिए स्वीकृत राशी में से कितनी खर्च हुई और कितनी शेष रही इन सबका आय व्यय का ब्यौरा आगामी बैठक में सभी सदस्यों के पास मौजूद होने व सभी विद्यालयो में मरम्मत कार्य प्रमुखता से करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में पेयजल, बिजली, चिकित्सा, स्वच्छता, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि, सार्वजनिक निर्माण, रसद, वन एवं जल संसाधन आदि विभागों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बिंदूूवार विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में खंडार विधायक अशोक बैरवा, विकास अधिकारी व तहसीलदार सहित कई विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

वृद्धों को सम्मान व गरीबों को मिले मदद:
सवाई माधोपुर के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। विधायक दानिश अबरार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्थापना दिवस समारोह में शहर के वयोवृद्धों का सम्मान व गरीब परिवारों की मदद की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर शहर के स्थापना दिवस पर सामाजिक सरोकारों से जुडे कार्य भी होने चाहिए। वृद्धों के सम्मान व गरीब परिवारों की मदद करने से इस आयोजन से सभी का प्रत्यक्षरूप से जुड़ाव हो सकेगा और आमजन में अच्छा संदेश जाएगा।
बैठक में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. सत्यपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक समीर कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !