शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर के सत्र 2023-24 के बी.ए, बी.एस.सी, बी.कॉम प्रथम वर्ष के सेमेस्टर प्रथम के समस्त नियमित विद्यार्थियों की मिड टर्म परीक्षा 7 दिसम्बर से प्रारम्भ होगी। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि 7 दिसम्बर 2023 से मिड टर्म परीक्षा महाविद्यालय के दक्षिणी परिसर में आयोजित की जायेगी।

समस्त नियमित विद्यार्थियों को निर्देशित किया जाता है कि निर्धारित समय सारणी के अनुसार परीक्षा समय से 30 मिनट पूर्व परीक्षा कक्ष में उपस्थित होवें। सभी विद्यार्थी अपने साथ अपने महाविद्यालय का परिचय-पत्र साथ लेकर आवे। बिना परिचय पत्र के परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रानिक आईटम लाना निषेध है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया