Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सैनिक सुरक्षा जवान एवं सैनिक सुरक्षा सुपरवाइजर अधिकारी भर्ती शिविर 9 जुलाई से

सवाई माधोपुर: भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं ग्लोबल इण्डिया स्किल प्लेसमेंट के संयुक्त तत्वाधान में सवाई माधोपुर जिले के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को सैनिक सुरक्षा जवान एवं सैनिक सुरक्षा सुपरवाइजर अधिकारी के पदों पर भर्ती चयन परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई से किया जाएगा।

 

 

वरिष्ठ भर्ती अधिकारी हरे कृष्णा ओझा ने बताया कि 9 एवं 14 जुलाई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मलारना डूंगर में, 15 जुलाई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बौंली, 16 जुलाई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा, 17 एवं 18 जुलाई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर में सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इण्डिया द्वारा ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सैनिक सुरक्षा जवान के लिए इच्छुक बेरोजार अभ्यर्थी की योग्यता 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, लम्बाई 168 सेमी होना आवश्यक है।

 

 

Military Security Personnel and Military Security Supervisor Officer Recruitment Camp from 9th July in Sawai Madhopur

 

 

 

इसी प्रकार सैनिक सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, लम्बाई 170 सेमी होना आवश्यक है। साथ ही शारीरिक फिजिकल फिट होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बेरोजगार अभ्यर्थी उक्त तिथियों में अपनी 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड के साथ कैम्प में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते है।

 

 

 

 

प्रशिक्षण में चयनित अभ्यर्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात 65 वर्ष तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान को 14 हजार से 18 हजार, सुपरवाइजर को 16 हजार से 20 हजार रूपये मासिक वेतन पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार के अधीन राष्ट्रीय बैंकों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एसबीआई बैंक, यस बैंक, चित्तौडगढ़ का किला कुम्भलगढ़ का किला, दिल्ली का लाल किला, चांदबावड़ी आभानेरी, भानगढ़ का किला, कुतुब मीनार, गुडगांव हीरो होण्डा कम्पनी में मानेदय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर 8787090926 पर सम्पर्क कर सकते है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !