Sunday , 8 March 2026
Breaking News

प्रभारी मंत्री ने किया कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन का शुभारम्भ

जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा ने जिला मुख्यालय स्थित इन्द्रा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कोरोना जागरूकता संदेश वाले पोस्टर और स्टीकर का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरोना की दवा या वैक्सीन आने तक बचाव ही उपचार है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दूरदर्शिता दिखाते हुए पूरे देश में सबसे पहले राजस्थान में लाॅक डाउन लगाया। सरकार और भामाशाहों के साझा प्रयास से 1 भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने दिया, प्रवासी श्रमिकों के रहने, खाने की पूर्ण व्यवस्था की।
उन्होंने कहा कि जान बचाने के साथ ही आजीविका बचाना भी जरूरी है। इसलिए लाॅकडाडन खोला गया लेकिन कुछ लोगों ने समझ लिया कि कोरोना समाप्त हो गया या कम हो गया, इसलिए लाॅकडाउन खोला गया। इसी नासमझी के कारण कोरोना बढ़ता जा रहा है। अब यह हम सब की साझा जिम्मेदारी है कि मास्क लगाने, भीड़ में न जाने, 2 गज दूरी का पालन, बार-बार हाथ धोने के उपायों को दैनिक जीवन में आदत के रूप में अपना लें। इसके लिये आमजन को जागरूक करने के लिये ही देश के विख्यात चिकित्सकों की सलाह पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह अभियान शुरू किया है।

Minister in charge prasadi lal meena inaugurated corona awareness mass movement in Sawai madhopur

कार्यक्रम के दौरान सम्भागीय आयुक्त एवं जिला प्रभारी सचिव पीसी बेरवाल ने बताया कि राज्य की बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के कारण रिकवरी रेट बहुत अच्छी है। इससे कुछ लोगों को गलतफहमी हो गयी है कि कोरोना हो भी गया तो आराम से ठीक हो जाएगा। कोरोना अब भी बहुत घातक है। गैर लक्षण वाले काफी कोरोना पाॅजिटिव सामने आये हैं। प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाये, बार-बार हाथ धोये और खांसी, जुकाम होते ही कोरोना जाँच कराये ताकि समय पर इलाज शुरू होने से उसकी जान बचे और दूसरे लोग भी उससे संक्रमित न हो पायें।
कार्यक्रम के दौरान विधायक खण्डार अशोक बैरवा, विधायक गंगापुर सिटी रामकेश मीणा, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, एडीएम, जिला परिषद सीईओ, एएसपी, एसडीएम, सीएमएचओ सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुकेष हमदम तथा विद्यार्थियों ने जागरूकता गीतों की प्रस्तुति दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !