Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नाबालिग दुष्कर्म मामला | दोषी को सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे – सुधीर चौधरी

बहुचर्चित नाबालिग दुष्कर्म मामला जिसमें सुनीता वर्मा एवं हीरालाल मीणा सहित 5 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा जो भी पुलिस जाँच में दोषी पाया जाएगा, इस मामले में जिसकी लिप्तता होगी, उसको नहीं बख्शा जाएगा, वो चाहे कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो। यह बात शनिवार को पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में मीडिया से रूबरू होते हुए कही।

minor rape case, every accused will be punished SP Sudhir Chaudhary Sawai madhopur

चौधरी ने कहा कि यह बहुत ही गम्भीर संवेदनशील मामला है, इसलिए मीडिया को भी कानूनी प्रक्रिया का ध्यान रखते हुए समाचार कवरेज करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस मामले में तीन लोग नामजद थे, उनमें सुनीता वर्मा व हीरालाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद 3 अन्य को इनकी निशानदेही तथा जाँच पड़ताल में अपराध में शामिल होना पाया तो हिरासत में लिया गया है। जबकि नामजद एक महिला आरोपी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस पूरी ईमानदारी से मामले की जाँच कर रही है। 22 सितम्बर को मामला दर्ज हुआ। उसके बाद एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हो गया। जो लोग इस घटनाक्रम से जुड़े हैं उनकी भी शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने मीडिया के जरिये अपील की, कि अगर कोई परिवार या अन्य बालिका इस गिरोह के चंगुल में फंसी है, पर किसी कारणवश सामने नहीं आ पा रहे हैं, वे सीधा उनसे सम्पर्क करें। उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखकर उन्हे न्याय दिलाना पहली प्राथिमिकता होगी।
पुलिस अधीक्षक ने दावे के साथ कहा कि वे जाँच में किसी कोताही को बर्दाश्त नहीं करेंगे और दोषी लोगों को सजा दिलाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !