राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के 32वें दीक्षांत समारोह में सवाई माधोपुर निवासी मितलेश शर्मा को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित पटेल नगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक महेश चंद शर्मा की पुत्री मितलेश शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से एमए इतिहास में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए है।

आगामी 8 जनवरी 2023 को राजस्थान विश्वविद्यालय की ओर से जयपुर में यह समारोह आयोजित किया जाएगा। मितलेश शर्मा वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बैंच में न्यायिक सहायक पद पर कार्यरत है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया