मित्रपुरा थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर व दो ट्रॉलियों को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन रोकथाम व कार्रवाई हेतु अभियान चलाया हुआ है।

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चंद व वृत्त बौंली मीना मीणा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी प्रदीप सिंह मय गठित टीम द्वारा गत रविवार को गश्त के दौरान कुआगांव में एक ट्रैक्टर व 2 ट्रॉली को अवैध बनास बजरी से भरी को जब्त किया गया। साथ ही चालक व मालिक के विरूद्व एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया। पुलिस फरार चालक व मालिक की तलाश कर रही है।
अवैध बजरी परिवहन के विरूद्व सतत कार्यवाही जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी प्रदीप सिंह, फकरूददीन हेड कांस्टेबल, संजय कांस्टेबल, भगवान सिंह कांस्टेबल एवं हूंकमाराम कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया