मोबाइल डेंटल वैन आज बुधवार को सीएचसी चौथ का बरवाड़ा पहुंची। जहां पर बच्चों व ग्रामीणों के दांतों का इलाज किया गया। शिविर में आरबीएसके टीम सहित मोबाइल डेंटल वैन के चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहें। राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित की जा रही मोबाइल डेंटल वैन के जरिए सितंबर माह में स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इस दौरान आरबीएसके टीमों की ओर से चिन्हित बच्चों के दांतों व मुख की जांच, उपचार व दवा भी नि:शुल्क दी जा रही है। जिले में एक माह तक करीब 20 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां आमजन को मुख व दांतों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही आमजन को कोरोना के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि आरबीएसके कार्यक्रम के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों व आरबीएसके टीमों द्वारा चिन्हित दंतरोग से पीड़ित बच्चों का उपचार किया जा रहा है। अत्याधुनिक व्यवस्थाओं से सुसज्जित इस डेंटल वैन में दांतों का एक्सरे, रूट कैनाल फिलिंग, स्केलिंग, डेंटल एक्सटेंशन व इंफेक्शन सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
यहां आयोजित होंगे शिविर:-
आरबीएसके एडीएनो डाॅ. जीशान खान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 7 सितंबर 2020 से 29 सितंबर 2020 तक डेंटल शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 24 सितंबर सीएचसी शिवाड़, 25 सितंबर पीएचसी फलौदी, 26 सितंबर सीएचसी बहरांवडा खुर्द, 28 सितंबर सीएचसी खंडार, 29 सितंबर को बहरांवडा कलां में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया