जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से 25 मार्च से 27 अप्रैल 2019 तक निर्धारित स्वीप गतिविधियों के कैलेण्डर अनुसार मंगलवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी किशोर कुमार के नेतृत्व में एवं सवाई माधोपुर विकास अधिकारी डॉ. सरोज बैरवा की उपस्थिति में प्रेम मंदिर सिनेमा सवाई माधोपुर के सामने श्रमिक चौराहा पर अकुशल मजदूरों को लोकसभा आम चुनाव- 2019 के लिए शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई।

वहीं 400 से 500 तक की संख्या में उपस्थित अकुशल श्रमिकों समक्ष ईवीएम मशीन एवं वीवीपैट का प्रदर्शन किया गया एवं श्रमिकों को मॉकपोल भी करवाया गया। मॉकपॉल में श्रमिकों ने भी पूर्ण उत्साह से हिस्सा लिया तथा आगामी 29 अप्रैल को सौ प्रतिशत मतदान करने का संकल्प जताया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया