मोक्ष कलश यात्रा योजना के अन्तर्गत आज शुक्रवार को जिला मुख्यालय से एक-एक बस सौरोजी और हरिद्वार के लिये रवाना हुई। कुल 92 लोग अपने मृत परिजनों की अस्थियाॅं गंगा मैया में प्रवाहित करने के लिये इस यात्रा पर गये हैं।

सरकारी सूत्रों के अनुसार सहायक कलेक्टर वर्षा मीणा ने दोनों बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। दोनों बसों में 23-23 अस्थि कलश और 46-46 सवारियाॅं गयी हैं। इससे पूर्व दोनों बसों को सेनिटाइज किया गया तथा यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में समझाया गया। इन यात्रियों ने निःशुल्क यात्रा के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया। यात्रियों के लिये निःशुल्क नाश्ते, भोजन और शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था की गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया