Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत 12 हजार लीटर से अधिक खाद्य तेल किया सीज

जयपुर:- राजस्थान में मिलावट के खिलाफ निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। बीते मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में मुहाना मंडी क्षेत्र में खाद्य तेल कारोबारी के यहां कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मुहाना मंडी में 6 हजार 683 एवं निवाई स्थिति फैक्ट्री पर 6 हजार लीटर खाद्य तेल सीज किया गया।

 

 

अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुहाना अनाज मंडी, जयपुर में टोंक जिले के निवाई से रणथंभौर ब्रांड का सरसों का खाद्य तेल आने की सूचना मिली थी। इस पर रेकी करवाई गई तो मुहाना मंडी में माल उतरता हुआ पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2006 के तहत तेल के सैंपल लिए गए और अमानक खाद्य तेल होने की आशंका पर 6683 लीटर तेल सीज किया गया। ओझा ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इस खाद्य तेल के सैंपल लिए गए थे, जिसमें तेल सब स्टैंडर्ड क्वालिटी का पाया गया था।

 

 

 

More than 12 thousand liters of edible oil seized under campaign against adulteration in Rajasthan

 

 

 

आज यहां पकड़ा गया खाद्य तेल घटिया होने की आशंका चलते सीज किया गया है और सैंपल जांच के लिए भिजवाये गये हैं। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश नागर, दीपक सिंधी, रमेश यादव, अवधेश गुप्ता और नंद किशोर कुमावत मौजूद रहे। टोंक सीएमएचओ अशोक यादव को भी कार्रवाई से अवगत कराया गया।

 

 

इसके बाद टोंक के सीएमएचओ द्वारा निवाई इंडस्ट्रियल एरिया स्थिति फैक्ट्री में पहुंचकर लगभग 6 हजार लीटर रणथंभौर ब्रांड कच्ची घाणी तेल सीज किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार भी शामिल रहे।

 

 

 

 

बैकरी पर मिली एक्सपायरी डेट की सामग्री:-

इसी प्रकार हवा सड़क, जयपुर स्थित विनायक बैकर्स के यहां भी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन गुप्ता और नरेश शर्मा द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान बैकरी पर एक्सपायरी डेट की सामग्री मिली, जिन्हें सीज किया गया। फफूंद लगी ब्रेड पाई गई। इसके अलावा बैकरी पर साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं पाई गई।

 

 

 

कुकिंग ट्रे पर गदंगी पाई गई और ब्रेड को जमीन पर रखकर काटा जा रहा था। इस पर फ़ूड लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई की जा रही है। टीम द्वारा ओवन को भी सीज किया गया और मौके पर ही नोटिस दिया गया।

 

 

Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

 

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !