Saturday , 5 September 2026
Breaking News

उपभोक्ताओं को मिले निर्बाध बिजली, शिकायतों का हो त्वरित समाधान

जयपुर:- अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा आलोक ने प्रदेश में बिजली आपूर्ति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि फील्ड में कार्यरत अभियंता ग्रिड सब स्टेशनों का नियमित दौरा करें। इस दौरे में वे जीएसएस वार बिजली की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति, छीजत, मेंटिनेंस तथा उपकरणों की गहन जांच करें। उन्होंने निर्देश दिए है कि मुख्यालय से प्रत्येक जोन में एक वरिष्ठ अधिकारी भेजा जाए जो जोन के संभागीय मुख्य अभियंता के साथ चर्चा कर अभियंताओं के इन दौरों का कार्यक्रम शीघ्र निर्धारित करें।

 

 

आलोक ने बीते मंगलवार को विद्युत भवन में वीडियो कांफ्रेंस से तीनों विद्युत वितरण कंपनियों, प्रसारण निगम तथा ऊर्जा विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिजली आपूर्ति, रिकवरी, योजनाओं की सर्किलवार समीक्षा कर रहे थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि आमजन को निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप एक्सचेंज से बिजली खरीदकर भी आपूर्ति करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाए।

 

 

Consumers should get uninterrupted electricity, complaints should be resolved quickly in Rajasthan

 

 

 

 

उन्होंने निर्देश दिए है कि बिजली अभियंता मुख्यालय पर रहें और सक्षम स्तर से अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ें। कॉल सेंटर एवं जीएसएस पर आमजन की बिजली आपूर्ति संबंधी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि रिपेयर एवं मेंटीनेंस के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता दें। सेफ्टी इक्विपमेंट्स का उपयोग करते हुए ही सुधार के कार्य किए जाएं।

 

 

 

इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। आलोक ने कुसुम सी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की, जिससे कि किसानों को कृषि कार्य के लिए दिन के समय भी बिजली उपलब्ध हो सके। बैठक में अध्यक्ष डिस्कॉम्स भानुप्रकाश एटरू, अजमेर डिस्कॉम के एमडी केपी वर्मा, तीनों डिस्कॉम्स व प्रसारण निगम के निदेशक (तकनीकी), मुख्य अभियंता, मुख्य लेखा नियंत्रक, अधीक्षण अभियंता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !