सांसद टोंक सवाई माधोपुर सुखबीर सिंह जौनापुरिया आज जिले के दौरे पर रहे। सांसद सूत्रों के अनुसार सांसद ने प्रातःकाल सर्किट हाउस, सवाई माधोपुर पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और पार्षदों के साथ सवाई माधोपुर के शहरी क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इसके पश्चात उन्होंने नगर परिषद् मण्डल, सवाई माधोपुर की साधारण सभा की बैठक में भाग लिया। बैठक में बजट सत्र – 2020-21 पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और चर्चा के बाद बजट पास किया गया। शहरी क्षेत्र के विकास, सफाई व्यवस्था, फायर, विद्युत व्यवस्था व कर्मचारियों के बारें में भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और निर्णय लिये गए।

सर्किट हाउस में सांसद जौनापुरिया के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया, नगर परिषद सभापति गीता सैनी, उपसभापति कपिल जैन, संतोष मथुरिया, जगदीश अग्रवाल, कमलेश जेलिया, सरदार मंजीत सिंह, धारासिंह गुर्जर, उत्तम सिंह गुर्जर, पार्षदगण, शहरवासी आदि मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया