Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सांसद जौनापुरिया ने की 10 सड़कों की अनुशंसा

सांसद टोंक सवाई माधोपुर सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने जिले के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना फेज ।।। बेच-। वित्त वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित 80 कि.मी. लम्बाई की 48.42 करोड़ रु लागत वाली 10 सड़कों के उन्नयन की अनुशंषा की है।
सांसद सूत्रों के अनुसार इनमें से विधानसभा क्षेत्र बामनवास में 14.500 कि.मी. लम्बी और लगभग 592 लाख रु लागत की दो सड़के, विधानसभा क्षेत्र खण्डार में 28.450 कि.मी. लम्बी और लगभग 16 करोड़ रु लागत की चार सड़के और विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर में 36.480 कि.मी. लम्बी और लगभग 26.42 करोड़ रु लागत की चार सड़कें शामिल हैं। इस प्रकार सांसद जौनापुरिया ने सवाई माधोपुर जिले हेतु कुल 10 सड़कों की लिखित में अनुशंसा की हैं, जिनको स्वीकृति हेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा ग्रामीण विकास मंत्रालय को अग्रेषित किया गया हैं। इन कार्यों की स्वीकृति मिलने के साथ ही ग्रामीण सड़कों का कार्य शुरू हो जाएगा। गांवों में आवागमन सुगम होने के साथ ही गांवों के विकास को ओर अधिक गति मिल सकेगी।

MP shukhbir singh Jaunapuria recommended 10 roads  Sawai madhopur
सांसद सूत्रों के अनुसार इन सड़कों में विधानसभा क्षेत्र बामनवास में एन एच 11 बी से शफीपुरा तक, लल्लू तेली के कुंआ से सहरावता तक वाया पीपलवाड़ा, खण्डार में छाण से बेरना तक, ईसरदा से महापुरा तक, चौथ का बरवाड़ा से झाझेड़ा ब्लाॅक बाॅर्डर तक, एन एच 552 से एमडीआर-182 तक वाया डेकवा, सवाई माधोपुर में अजनोटी से लोरवाडा अपटू सूरवाल भगवतगढ़ सड़क, सूरवाल से भगवतगढ़, एस एच 01 से वाया एमडीआर 111 वाया पढ़ाना बाडोलास चकेरी और मैनपुरा से कुण्डेरा वाया गोगोर सेलू डोबरा कलां मखोली तक की सड़कें शामिल हैं।
सांसद जौनापुरिया ने बताया कि विगत वित्त वर्ष 2019-20 में चारों विधानसभा क्षेत्र बामनवास, गंगापुर सिटी, खण्डार और सवाई माधोपुर के लिए अनुशंसित व स्वीकृत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज।।। बेच-। की 37.41 करोड़ रु लागत की कुल 77 कि.मी. लम्बी 13 सड़कों की टेण्डर प्रक्रिया लगभग जुलाई माह में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पूरी कर ली जाएगी और इनका चौड़ाइकरण, सुदृढीकरण और अपग्रेडेशन का कार्य अगस्त माह में शुरू हो जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !