Sunday , 6 September 2026
Breaking News

कोरोना जागरूकता अभियान की सफलता के लिये कलेक्टर ने दिनभर लिया फीडबैक

जिले में 21 से 30 जून तक चलने वाले कोरोना जन जागरूकता अभियान की तैयारियों में जिला कलेक्टर के नेतृत्व में सारा जिला प्रशासन शनिवार को दिनभर व्यस्त रहा। राजकीय अवकाश होने के बावजूद जिला मुख्यालय और ब्लाॅक लेवल के अधिकतर कार्यालयों में अभियान की तैयारियां जोरों से चलती रही। जिला कलेक्टर और एडीएम ने दिनभर सम्बंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया तथा तैयारियों में कोताही न बरतने के निर्देश दिये।
सरकारी सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की पूर्ण पालना के साथ ही जिले में कुछ अतिरिक्त कार्य “नवाचार” भी लागू होंगे। अभियान के दौरान कोरोना जन जागरूकता साईकिल रैली निकाली जायेगी। वरिष्ठ नागरिकों समेत अन्य को आयुर्वेद विभाग की ओर से रोग प्रतिरोधक काढ़ा पिलाया जायेगा। स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक बनाने के लिये चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा, मुख्य सड़कों और कार्यालय परिसरों में कोरोना जागरूकता मांडने और स्लोगन लिखे जायेंगे। सभी सरकारी कार्यालयों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों के कार्मिकों को कोरोना जागरूकता शपथ दिलवायी जायेगी। जिला कलेक्टर ने शनिवार को इन सबके एक-एक बिन्दु पर गहराई से समीक्षा कर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये तथा सम्बंधित अधिकारियों को सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ इसे जन-जन का अभियान बनाने के निर्देश दिये। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली और प्रभारी सचिव श्रेया गुहा को जिला कलेक्टर ने अभियान की तैयारियों के बारे में फीडबैक दिया। प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव ने तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुये इसे जन-जन का अभियान बनाने के निर्देश दिये।

Collector took feedback success Corona awareness campaign
सवाई माधोपुर पंचायत समिति के मीटिंग हाॅल में सरपंचों और ग्राम सेवकों की बैठक लेते हुये एडीएम ने कहा कि कोराना प्रसार रोकने और मुख्यमंत्री के आव्हान “एक भी व्यक्ति भूखा न सोये” को सफल बनाने में सरपंचों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूर्ण सहयोग दिया है, जिसके लिये आप सभी प्रशंषा के पात्र हैं। उन्होंने सरपंचों का आव्हान किया कि समाज में उनका जो प्रभाव और आदर है, उसका सदुपयोग कर 21 से 30 जून तक चलने वाले कोरोना जागरूकता अभियान को सफल बनायें। आपके अतिरिक्त प्रयासों से 1 भी जान बचती है, 1 भी व्यक्ति जागरूक होता है तो यह अभियान की सफलता मानी जायेगी।
उन्होंने सरपंचों और ग्राम सेवकों को बताया कि कोरोना जन जागरूकता के लिये राज्य सरकार ने सन बोर्ड, सन पैक, पैम्फलेट, पोस्टर प्रकाशित करवायें हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता के नाम संदेश जारी कर कोरोना जागरूकता अभियान की पृष्ठभूमि समझाते हुये आमजन को अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिये आमंत्रित किया है। यह संदेश/अपील भी गांव-गांव, ढाणी-ढाणी वितरित की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !