Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कलेक्टर के नवाचार ‘‘हमारी लाडो’’ की सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने की सराहना

जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान को नया आयाम देने , बेटियों में आत्म विश्वास और आत्मबल बढ़ाने, उन्हें कॅरियर समेत जीवन के हर मोड़ पर सफलता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा शुरू किये गए नवाचार ‘‘हमारी लाडो’’ की सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने मुक्त कंठ से सराहना की है। आज गुरूवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की बैठक में सांसद ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से जिला कलेक्टर द्वारा शुरू किए गए नवाचार ‘‘हमारी लाडो’’ की जानकारी मिली, इसके लक्ष्य और भावना बहुत बढ़िया है, मैं भी इसमें पूर्ण सहयोग करूंगा। कलेक्टर ने सांसद को जानकारी दी कि इस नवाचार के माध्यम से बेटियों को व्यावहारिक अनुभवों से रूबरू करवाया जाएगा। प्रत्येक शनिवार को जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारी जिले की बेटियों को अपने कार्यालय का भ्रमण करवा कर कार्यप्रणाली, प्रशासन, विभिन्न जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी देंगे, बेटियों के साथ संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासाओं को शांत करेंगे, बेटियों को बतायेंगे कि वे इस पद तक कैसे पहुंचे तथा किसी बेटी की इस कॅरियर में रूचि है तो उसका मार्गदर्शन करेंगे। कलेक्टर ने बताया कि जिले में 6 माह पूर्व शिशु लिंगानुपात 914 था, जो 6 माह में बढ़कर 963 हो गया है, इसको बढ़ाकर 990 तक ले जाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। नवाचार के तहत बेटियों को खेल गतिविधियों में बढ़ावा देने के लिए जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम एवं मानटाउन क्लब में दो-दो घंटे बेटियों के लिए रिजर्व किए गए हैं, यहां उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए महिला पीटीआई उपस्थित रहेगी। प्रत्येक शनिवार को वन विभाग द्वारा केंटर से रणथंभौर भ्रमण करवाया जाएगा। इसी प्रकार सामुदायिक गतिविधियों एवं कार्यालयों का भ्रमण करवाकर उन्हें प्रेक्टिकल जानकारी दी जाएगी। बेटियों को विभिन्न प्रकार के अनुभवों के रूबरू करवाया जाएगा।

MP Sukhbir Singh Jaunapuria appreciated the collector's innovation Hamari Lado

कलेक्टर ने बताया कि संवाद तथा प्रेक्टिकल अनुभव जिले की बेटियों के सपनों को साकार करने, पढ़ाई में उनकी रूचि और भविष्य निर्माण में लाभप्रद होगा तथा बेटियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस नवाचार को पूरे जिले में लागू करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सांसद जौनापुरिया ने आगे बढ़कर नवाचार से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की और कहा कि बेटियों के सशक्तिकरण के लिए शुरू किए गए इस अभिनव नवाचार की सफलता के लिए वे पूरा सहयोग करेंगे। बेटियों के लिए साइकिल ट्रेक निर्माण एवं अन्य गतिविधियों मे सहयोग का आश्वासन भी दिया। नवाचार के बारे में महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक ऋचा चतुर्वेदी, बाल अधिकारिता की श्रृद्धा गौत्तम, पीआरओ सुरेश गुप्ता ने कलेक्टर निवास पर बेटियों से किए गए संवाद कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और कलेक्टर दम्पत्ति से मिलकर बेटियों को हुई खुशी एवं अनुभव के बारे में बताया। इस मौके पर सांसद ने अपने सुझाव भी दिए। इससे पूर्व एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी ने लुप्त होती पत्र लेखन विधा के बारे में जानकारी दी एवं बेटियों को इससे रूबरू करवाने की बात कही। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्वेच्छा से आगे बढ़कर इस नवाचार से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !